Home latest उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन...

उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर ली बैठक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बजट घोषणाओं के जल्द क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री है संवेदनशील, शीघ्र क्रियान्वयन से मिलेगा त्वरित लाभ- उप मुख्यमंत्री

कलेक्ट्रेट परिसर में लाभ वितरण कार्यक्रम में लगाई गई विभिन्न योजनाओं की स्टॉल्स का किया अवलोकन, लाभार्थियों को किया लाभ वितरण

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री व भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि बजट घोषणाओं के जल्द व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री व राज्य सरकार संवेदनशील है। बजट घोषणाओं के धरातल पर जल्द क्रियान्वयन से आमजन को इसका त्वरित लाभ मिलेगा। अधिकारी जल्द से जल्द इसकी क्रियान्विति करवाना सुनिश्चित करें।

उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री बैरवा रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 2025-26 में की गई बजट घोषणाओ को जल्द क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बजट के तहत की गई समस्त घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए बेहद संवेदनशील हैं तथा बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारकर आमजन को बजट घोषणाओं से लाभान्वित करवाने का ध्येय रखते हैं।

उन्होंने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों तथा सचिवों को जिलों में भेज कर बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों जैसे भूमि चिन्हीकरण,भूमि आवंटन जैसे कार्यों में अधिक समय लगता है, के कार्यों में शीघ्रता लाने के लिए निरंतर इसकी मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्रियों तथा सचिवों को निर्देशित किया गया है।

प्रभारी मंत्री ने बजट में की गई समस्त घोषणाओं का पीपीटी प्रेजेंटेशन देखा तथा विभागों द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version