Home accident ट्रक बाइक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

ट्रक बाइक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

ओम प्रकाश सैनी
 एक गंभीर घायल, तीन लोगों को आई हल्की चोटें 

सीकर, लोसल l डीडवाना रोड पर एक बाइक, स्कूटी और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की स्कूटी टक्कर लगने के बाद पूरी तरह से बिखर गई। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों की सहायता से लोसल के उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया‌।वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालात में सीकर रेफर किया गया। साथ ही तीन लोगों को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार ट्रक डीडवाना की तरफ से लोसल की ओर आ रहा था। वहीं स्कूटी सवार भी लोसल की ओर आ रहे थे। बाइक सवार लोसल से सिंगरावट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संजू कॉलेज के पास बाइक स्कूटी और ट्रक में टक्कर हो गई।मौके पर पहुंची लोसल पुलिस ने ट्रक, बाइक तथा स्कूटी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जिलिया गांव निवासी स्कूटी सवार महावीर की मौत हो गई। वही गुनाठू गांव निवासी बाइक सवार विजय कुमार गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version