लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां भारतीय जनता पार्टी उनियारा शहर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई जिसमे आगामी 12 अगस्त को उनियारा में निकाली जाने वाली तिरंगा रेली को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे तैयारियों को लेकर सभी भाजपा मंडल पदाधिकारियों को अलग अलग टोलिया बनाकर जिम्मेदारियां वितरित की गई।साथ ही महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक संख्या में लाने की जिममेदारी दी गई तिरंगा यात्रा संयोजक नमो नारायण गोत्तम ने बताया कि तिरंगा रेली में भाग लेने के लिए टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व सांसद अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ।
बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबू कासलीवाल, किसान नेता कजोड़ चौधरी, कैलाश चौधरी ससयोजक सुरेश कुमावत , भाजपा नेता जगदीश साहू, मंडल महामंत्री महेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष पहलाद प्रजापत, लोकेश सैनी ,सत्यनारायण गुप्ता, मंत्री संभू सेन, आशा राम चौधरी, जुबेर पठान, विजय महावर, सत्यनारायण खंडेलवाल सहित सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
