Home latest हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित

हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां श्री कामधेनु गोपाल गौशाला में राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशा सिंह किन्नर रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का माल्यार्पण शाल ओड़ाकर प्रतीक चिन्ह भेट पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निशा सिंह ने कहा कि गौ सेवार्थ कार्य करना हम सब की जिम्मेदारी है। गाय का दूध सबको अच्छा लगता है। लेकिन वर्तमान समय में गाय कोई भी व्यक्ति नहीं पालना चाहता आने वाले समय में हम सबको मिलकर गौ माता का पालन करना चाहिए। वर्तमान समय में मेरे द्वारा गौ माता को एक्सीडेंट से बचाने के लिए रोड पर बैठी हुई गौ माता के गले में रेडियम पटा बांधने का कार्य किया जा रहा है। जिससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपना योगदान दे और एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए। गौशाला में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत 11 पेड़ छायादार लगाए गए । आने वाले समय में गौशाला में निरंतर पेड़ लगाते रहेंगे इस गौशाला को हरा भरा बनाना हमारा लक्ष्य है जिसे सरकार के सहयोग से जरूर पूरा करेंगे। गौशाला के महामंत्री दिनेश कुमार मोरवाल एडवोकेट ने बताया कि आज गौशाला में निशा सिंह किन्नर द्वारा विभिन्न किस्म के जिसमें नीम, पीपल, डाक मंजीरा, कल्पवृक्ष, जामुन, बेलपत्र के पेड़ लगाए। इस अवसर पर ओम प्रकाश एडवोकेट, राहुल शर्मा, धीरज जोशी, कमल सैनी, आकाश चेची, कुशाल शर्मा, ओम कुशवाह, शैलेंद्र कुशवाहा, विजेंद्र कुशवाहा, सिकंदर, गुल्लू भाई, श्री राम पारीक, सत्यनारायण वर्मा, मुकेश कुशवाहा राजेश मीणा संजय मीणा मोनू गुर्जर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भीम सिंह गौड ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version