तीन बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल, कल पिता की तबीयत ख़राब होने के बाद हो गई मौत, मां ढाई साल पहले छोड़कर जा चुकी है
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट
भरतपुर के अटलबन्द थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की अचानक तबियत खराब होने के कारण मौत हो गई। वह मजदूरी कर अपने तीन बच्चों को पाल रहा रहा था। पत्नी ढाई साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी थी। पिता की मौत के बाद अब तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों बच्चों को मृतक के बड़े भाई के सुपुर्द कर दिया है। कल अचानक तबियत खराब होने के कारण व्यक्ति की मौत हुई थी।
भरतपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता था मृतक
अटलबन्द बंद थाने के कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने बताया कि घनश्याम (42) निवासी कुम्हेर हाल निवासी तिलक नगर लोकमन के मकान में किराए पर रहता था। इसके 2 लड़की और 2 लड़के हैं। रघुवीर की पत्नी एक बच्ची को लेकर इसे छोड़कर चली गई। रघुवीर हलवाई और मिस्त्री का काम कर अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। जब रघुवीर काम पर चला जाता था तो, इसकी पड़ोसन पुष्पा बच्चों की देखरेख करती थी। कल तबीयत खराब होने के कारण रघुवीर की मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई थी। रघुवीर का भाई राम प्रसाद कुम्हेर से आ चुका है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तीनों बच्चों को राम प्रसाद के सुपुर्द कर दिया गया है। रघुवीर के बच्चों ने बताया कि कल उसके पिता के सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई।
मृतक का भाई ले गया तीनों बच्चों को
हरविंदर सिंह ने बताया कि मेरा भाई रघुवीर करीब 5 साल से भरतपुर में रहता था और मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रहा था। कल रात अचानक इसकी तबीयत खराब हो गई। जिस मकान में रघुवीर किराए पर रहता था। उस मकान मालिक ने रघुवीर को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब रघुवीर के बच्चों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। रघुवीर की पत्नी ढाई साल पहले उसे छोड़कर चली गई। चार बच्चों में से एक लड़की को वह अपने साथ ले गई।
