लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जितेंद्र बालोत
खबर अजमेर जिले के नसीराबाद l से है जहां भैरव धाम राजगढ पर राजस्थान सरकार आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भारत योगाभ्यास शिविर 30 दिवसीय काउन्ट डाउन कार्यक्रम के अंतर्गत सात दिवसीय योग शिविर का धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के द्वारा भगवान धनवन्तरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व विधि विधान से पूजा अर्चना कर योग शिविर का शुभारम्भ किया गया जिसका समापन आगामी रविवार दिनांक 22 जून को किया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा, कंपाउंडर रतनलाल सेन, योग प्रशिक्षक गौतम शर्मा, गौतम शर्मा, नंदराम जाट एवं एकता रावत आदि ने धाम पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास करवाया एवं योग करने हेतु प्रेरित किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं व भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों ने शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सुषमा व्यायाम सहित अन्य प्राणायाम के साथ योग किया।
प्रतिदिन करें योग, सदैव रहें निरोग – चम्पालाल महाराज
चम्पालाल महाराज ने योग के महत्व को समझाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए बताया कि योग प्रकृति का वरदान, जिसने अपनाया वो महान। साथ ही महाराज ने नियमित योग करने का संदेश दिया और कहा कि नित्य योग करने से शरीर में उत्पन्न होन वाली सभी रोग व व्याधियों से मक्ति मिलती है और मानव शरीर पूर्ण स्वस्थ रहता है इसलये सभी को योग प्राणायाम करना चाहिये।
