Home latest तपती गर्मी में पक्षियों के बने हमदर्द, भैरू बाबा मंदिर में लगाए...

तपती गर्मी में पक्षियों के बने हमदर्द, भैरू बाबा मंदिर में लगाए 11 परिंडे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां।
भीषण गर्मी के दौर में जहां इंसान गर्मी से परेशान हैं, वहीं बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लांपोलाई गांव के पर्यावरण प्रेमियों ने सराहनीय पहल की है। गांव के भैरू बाबा मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए 11 परिंडे लगाकर चुगा-दाना और पानी की व्यवस्था की गई।

इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों ने जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने लोगों से अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर भी परिंडे लगाने की अपील की।

ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। “जय श्री श्याम” के जयकारों के बीच उपस्थित लोगों ने जीव सेवा को मानवता का सच्चा धर्म बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक, मिट्ठू लाल जांगिड़, समाजसेवी नेमाराम लटियाल, कल्याण सिंह दरोगा, तुलछाराम गुर्जर, चुतराराम मेघवाल, सुनील विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version