लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
टोंक।
टोंक जिला बैरवा महासभा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 31 मई 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे कृषि मंडी टोंक के सामने स्थित बैरवा धर्मशाला कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष शिवराज बैरवा करेंगे।
जिला महामंत्री रामदास बैरवा ने समाज के प्रबुद्धजन, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।
बैठक में समाज के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य रूप से लाइब्रेरी में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए आरओ एवं वाटर कूलर लगाने तथा लाइब्रेरी के बेहतर संचालन को लेकर विचार-विमर्श होगा।
इसके अलावा बैरवा धर्मशाला में किराए के कमरों की व्यवस्था तथा समाज के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल (आवासीय सुविधा) शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान महासभा द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों के अनुसार बैठक में समाज हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
