लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गांव तभी समृद्ध होंगे जब आय के संसाधन बढ़ेंगे: तिलोकचंद छाबड़ा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
सरोज देवी फाउंडेशन, अपना संस्थान, एफईएस एवं गोयल ग्रामीण विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सुविचार अभियान (सुरभि विहार चारागाह रक्षण अभियान) का दो दिवसीय कार्यक्रम 30 व 31 अगस्त को भीलवाड़ा में आयोजित होगा।
यह आयोजन आरसीएम वर्ल्ड, स्वरूपगंज, रिको ग्रोथ सेंटर में होगा, जिसमें प्रदेशभर से पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास, गौ सेवा और भारतीय किसान संघ से जुड़े 700 से 800 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भैयाजी जोशी देंगे मार्गदर्शन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी कार्यक्रम में ग्राम विकास का सूत्र देंगे।
पत्रकार वार्ता में मिली जानकारी
आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आज़ाद नगर स्थित पीएफसी गार्डन में पत्रकार वार्ता हुई।
इस मौके पर उपस्थित रहे:
-
आरसीएम समूह एवं सरोज देवी फाउंडेशन के संरक्षक तिलोकचंद छाबड़ा
-
संघ के प्रांत कार्यवाहक डॉ. शंकरलाल माली
-
अपना संस्थान के राजस्थान क्षेत्र प्रमुख विनोद मेलाना
-
एफईएस के राजस्थान हेड शांतनूराय सिन्हा
उन्होंने बताया कि सुविचार अभियान का मुख्य उद्देश्य चारागाह विकास, प्राकृतिक (रसायन मुक्त) खेती और जल संरक्षण है।
विशेष भागीदारी
-
भीलवाड़ा जिले के 100 से अधिक गांवों की चरागाह समिति के पदाधिकारी भाग लेंगे।
-
राजस्थान के चारागाह विकास के तकनीकी विशेषज्ञ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
-
डॉ. पवन कुमार (प्रमुख वैज्ञानिक, रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र) अपनी टीम के साथ भाग लेंगे।
वक्ताओं के विचार
-
तिलोकचंद छाबड़ा: “गांव तभी समृद्ध होंगे जब आय के संसाधन बढ़ेंगे। रोजगार बढ़ाना, पशुधन को समृद्ध करना और पलायन रोकना अभियान का लक्ष्य है।”
-
विनोद मेलाना: “जोशी जी के नेतृत्व में चारागाह विकास, जल संरक्षण और रसायन मुक्त खेती को नई गति मिलेगी।”
-
शांतनूराय सिन्हा: “चारागाह में बीज बुवाई, चौकडेम और कन्नूर एनिकट जैसे प्रयासों से पशुधन समृद्ध होगा और जल व मृदा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।”
-
डॉ. शंकरलाल माली: “ग्राम विकास समितियां बनाकर स्थानीय स्तर पर कार्य होंगे और संस्थान समितियों के माध्यम से सहयोग करेगा।”
अभियान की दिशा
सुविचार अभियान के समन्वयक महेश चन्द्र नवहाल ने बताया कि जिले में चारागाह विकास और रसायन मुक्त खेती को लेकर व्यापक जनचेतना का आधार तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में आरसीएम के महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह भाटी ने आभार ज्ञापित किया।
