Home latest एसपीजी, इंडिया ने मेगा राहत अभियान के तहत किए सेवा कार्य

एसपीजी, इंडिया ने मेगा राहत अभियान के तहत किए सेवा कार्य

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवेंसिस (एसपीजी) के चेयरपर्सन प्रो. बी. डी. रावत और एसपीजी, इंडिया के सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने बताया कि आज राहत-2025 अभियान का मेगा आयोजन किया गया है। इस अभियान की शुरुआत सुबह 05.00 बजे जयपुर के  गोविंद देव जी मंदिर, मोती डूंगरी गणेश  मंदिर, ताड़केश्वर नाथ मंदिर, चौड़ा रास्ता, पिंजरपोल गोशाला आदि पर गायों को चारा खिलाकर की गई।

अल्बर्ट हॉल, मोटी डूंगरी गणेश मंदिर, काला हनुमान मंदिर आदि में कबूतरों को दाना डाला गया और उसके बाद  पक्षियों को पानी पिलाने के लिए उसी स्थान पर मिट्टी के परिंडे वितरित किए गए।

उसके बाद ताड़केश्वर नाथ मंदिर, चौड़ा रास्ता में रुद्राभिषेक किया गया और गणेश जी, शिव जी और पार्वती माता, पटवारी माता, संतोषी माता, भारू जी, महाकाल का पोशक धरान ताड़केश्वर नाथ जी मंदिर में किया गया।

एसपीजी, भारत महिला विंग की अध्यक्ष  गिर्राज देवी एवं डॉ. गुंजन ने बताया कि काला हनुमान जी, खोले के हनुमान जी, अक्षयपात्र मंदिर एवं ताड़केश्वर नाथ मंदिर आदि स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए सामूहिक छाता वितरण किया गया।

एसपीजी इंडिया कार्यक्रम समन्वयक  मोहिनी, शर्मा चित्रकला,  सोनल और सीए प्रियंका ने बताया कि राहत-2025 के अभियान के अंतर्गत राधा दामोदर मंदिर में जलयात्रा, पोषाक धारण और विशेष श्रृंगार किया गया ।

एसपीजी, इंडिया कार्यकारिणी के सदस्य अंकित खंडेलवाल, कैलाश चंद बड़ाया, हनुमान प्रसाद दुसाद, मुकेश ने बताया कि सभी जरूरतमंद लोगों ने उस अभियान की  सराहना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version