लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर कमिश्नरेट से बड़ी खबर:
जोधपुर। सूरसागर थाना क्षेत्र में दो बहनों ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार आज उनकी बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले दोनों ने आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें शिक्षिकाएं थीं। उनकी मौत के बाद शवों को एमजीएच मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
