लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
करौली (नवीन शर्मा)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में दिनांक 1 से 5 मार्च 2025 तक जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के संभागियों के द्वारा आयोजित जल संरक्षण जन जागृति रैली को हरी झंडी दिखाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा करौली ने स्काउट गाइड से अपील की कि वह आमजन को बूंद बूंद जल को बचाने के लिए प्रेरित करें।
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की राजस्थान राज्य भारत स्काउट ब गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय करौली पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संभागियों के द्वारा इको क्लब के तहत जल संरक्षण जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसको पुरानी नगर पालिका पर हरी झंडी दिखाकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय करौली इंद्रेश तिवाडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा ने कहा कि स्काउट गाइड अपने-अपने परिजनों साथियों गांव वासियों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित करें एवं स्वयं भी जल का संरक्षण करें जल हमारे कल के लिए अत्यावश्यक है। जल के बिना सब कुछ सुन है आज हमारी लाइट जल से ही बनती है। आदमी खाना खाए बगैर रह सकता है परंतु पानी पिए बगैर नहीं रह सकता इसलिए जल का संरक्षण सभी को करना चाहिए
इससे पूर्व संचालक मेघराज माली ने कहा कि पहले गहरी गहरी नदियां बहती थी जिससे पशु पक्षी अपना जल ग्रहण कर लेते थे एवं उनसे ही कुआं का जलस्तर बढ़ जाता था परंतु आज नदियों में केवल गंदगी भरी है बालक बालिकाओं को चाहिए कि वह जल का संरक्षण करें।
जल संरक्षण रैली का नेतृत्व स्काउट मास्टर राजेश सिंह गुर्जर राधा मोहन गुर्जर महेंद्र कुमार सौरभ कुमार जैतवाल राज्य पुरस्कार रोवर श्यामू सेन लव कुश मंगल आदि ने किया इस अवसर पर राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा रोवर लीडर धर्मराज गुर्जर आदि उपस्थित थे।
रैली में स्काउट गाइड रोवर रेंजर गगन भेदी नारे लगाते हुए बैनर हाथ में लिए चल रहे थे स्काउट गाइड ने रैली के दौरान आमजन से जल को बचाने की अपील की।
रैली पुरानी नगर पालिका से प्रारंभ होकर फूटा कोट अनाज मंडी बड़ा बाजार सब्जी मंडी भू डारा बाजार गणेश गेट हटरिया होती हुई स्काउट गाइड कार्यालय पर संपन्न हुई।
