Home rajasthan माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली सैनी समाज उनियारा क्षेत्र के पंच पटेलों की आमसभा का आयोजन माली समाज छात्रावास उनियारा में किया गया ।जिसकी अध्यक्षता सामुहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप सैनी ने की ।सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में सामुहिक विवाह सम्मेलन में लगाए जाने वाले टेंट, फ्लावर, लाइट डेकोरेशन, जल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सम्मेलन में असामाजिक तत्वों शराबी, डकैती,बदमाशों से सुरक्षा के लिए युवा कमांडो टीम बनाई जाएगी, वर वधु को दिए जाने वाले उपहार के संबंध में आदि कई कार्यों को लेकर कमेटी बनाई जाएगी व इसी संदर्भ में विस्तार सभा भी होगी।बैठक में उपस्थित सभी पंच पटेल समाज बंधुओ ने अपने-अपने विचार रखें तथा आगामी रविवार 9 मार्च को टेंडर किए जाने का निर्णय करते हुए सभी को एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना हेतु सहमति जताई। मोहल्ले वाइज सहयोग राशि की उगाई करने हेतु अलग-अलग टीम बनाकर सहायता राशि प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में रामस्वरूप सैनी , तेजपाल सैनी,ओम प्रकाश सैनी एडवोकेट , प्रहलाद सैनी, बर्धी चंद सैनी, चिरंजीलाल सैनी,आसाराम सैनी झोपड़ियां, हीरा लाल सैनी, देवकीनंदन सैनी,धनराज सैनी, मोहनलाल सैनी, भगवानसैनी, राम अवतार सैनी, कमल कुमार सैनी , श्याेनारायण सैनी ,बाबूलाल सैनी, प्रभु लाल सैनी ,अशोक सैनी, लालाराम सैनी ,राजू माली, सत्यनारायण सैनी, शिव कुमार ,कन्हैया लाल सैनी,गोपाल सैनी, कालू सैनी, प्रेमराज शंकर,किशनगोपाल सैनी,राकेश सैनी,मुकेश सैनी, मोहन बागवान,प्रहलाद सैनी, नानकराम सैनी,नरेंद्र सैनी,बनवारी लाल सैनी, पंकज सैनी, दीपक सैनी, मनराज सैनी,दयाराम सैनी,रमेश सैनी,शंकरलाल सैनी,लोकेश सैनी,आदि कई समाज के लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version