लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर | बृजकिशोर पारीक
जोधपुर के रातानाडा स्थित शिव रोड पर श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में अधिक (पुरुषोत्तम) मास के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर में महादेव का हरित पत्तों और फूलमालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भगवान शिव को मालपुआ और आम का भोग अर्पित किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर की व्यवस्थापक शिवानी जोशी और निकिता जोशी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, और बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।