Home latest श्रीगंगानगर में डोटासरा ने रखा नशा मुक्ति केंद्र की नींव

श्रीगंगानगर में डोटासरा ने रखा नशा मुक्ति केंद्र की नींव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 

 श्रीगंगानगर में डोटासरा ने , भाजपा पर बोला तीखा हमला

श्री गंगानगर। खबर श्रीगंगानगर से है यहां आज शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने श्रीकरणपुर में पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर की जयंती पर नशा मुक्ति केंद्र की नींव रखी। पदमपुर रोड स्थित 3 बीघा भूमि पर करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से यह केंद्र व राजस्थान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्मित किया जाएगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद इसे सरकार को सुपुर्द किया जाएगा। यह नशा मुक्ति केंद्र विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर व उनके परिवार द्वारा बनवाया जा रहा है।
उसके बाद एक निजी रिशार्ट में सविधान बचाओ अभियान के तहत रखी गईं । सभा में डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर रही है। उन्होंने जिला प्रमुख चुनाव न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने 73वें और 74वें संविधान संशोधन का हवाला देते हुए कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव पांच साल में कराना अनिवार्य है, जबकि उपचुनाव छह माह बाद में। मगर भाजपा सरकार ने जानबूझकर चुनाव स्थगित कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।
डोटासरा ने प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से बीज माफिया पर की गई कार्रवाई को महज दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि बिना जांच प्रक्रिया पूरी किए कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर के जिस KLM होटल में किरोड़ी लाल मीणा रुके वहां खेल खेल में खेला कर गये जो एक तरफ तो बीज निर्माता कम्पनीयों पर कार्रवाई का दिखावा करते रहे और दूसरी तरफ होटल में दो दिनों तक बीज निर्माता कम्पनीयों के मालिकों से बैठकें करते रहे।
डोटासरा ने भाजपा पर ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
इस मौके पर विधायक रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर, सांसद कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, विधायक विकास चौधरी, विनोद गोठवाल, सोहनलाल, डूंगर राम गेदर, शिमला नायक, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, पूर्व विधायक सोना देवी बाबरी व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version