Home latest बीजेपी की डबल इंजन सरकार सिर्फ धुंआ फैंक रही है- पायलट

बीजेपी की डबल इंजन सरकार सिर्फ धुंआ फैंक रही है- पायलट

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

टोंक- कांग्रेस नेता  सचिन पायलट  ने टोंक में मीडिया से रूबरू होते हुए आपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर का पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन पर बोले कहा-मैं तो शुरू से ही कहता आया हूँ. जिस दिन सीजफायर हुआ उसी दिन चंद घंटों के बाद सीमापार से फायरिंग हुई , बमबारी हुई उन लोगों का क्या भरोसा है,जिनकी विश्वसनीयता ख़त्म हो चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोज़ हो चुके है
उनके सीजफायर के आश्वासन पर भरोसा करना ही सबसे बड़ा सवाल है ?
मुझे लगता है कि हमें बहूत सावधानी से काम करना पड़ेगा।
भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना ज़्यादा है, फिर भी हमारी तुलना उससे की जा रही है मैं मानता हूँ कि पूरी तरह से ग़लत है। आगे की कहा- बीजेपी की डबल इंजन की सरकार सिर्फ धुआं फैक रही है।
हमारी सरकार में शुरू हुए कार्यों की देखरेख भी नहीं कर रहे हैं, दुखद है कि सरकार का ध्यान दिल्ली के लोगों को खुश करने में लगा है,। अपनी कुर्सी बचाने के लिए, सत्ता के संघर्ष में सारी सरकार लगी हुई है ।
अफसर हावी है मनमर्जी से काम हो रहे हैं ।सत्ता धारी लोग भी बड़े बड़े पदों पर बैठे हैं उनके काम भी नहीं हो रहे।
जनता तीन साल तक और भुगतेगी कांग्रेस पर लोगों का विश्वास है आने वाले दिनों में आशीर्वाद मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version