Home crime श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट

श्रीगंगानगर पुलिस ने 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

91 मामलों में जब्त ड्रग्स को ईंट भट्ठे में जलाया गया

श्रीगंगानगर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) राजस्थान पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.11 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव की मौजूदगी में की गई।

91 मामलों में जब्त मादक पदार्थ नष्ट

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों को न्यायालय से भौतिक सत्यापन के बाद नष्ट किया गया।

कालियां स्थित श्याम क्लिन कंपनी के ईंट भट्ठे पर कुल 91 मामलों में जब्त ड्रग्स को जलाकर नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में शामिल हैं—

  • 569 किलो पोस्त
  • 16 किलो गांजा
  • 1.979 किलो हेरोइन एवं स्मैक
  • 5365 नशीली गोलियां

विशेष कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई

पूरी प्रक्रिया एसपी हरिशंकर यादव के निर्देशन में गठित विशेष कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई। कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, अपराध सहायक रामप्रताप और एनडीपीएस सैल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक हरप्रीत सिंह सैनी शामिल रहे।

कार्रवाई की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

हरिशंकर यादव ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि समय पर मादक पदार्थों के नष्टीकरण से थानों में जगह की समस्या कम होती है और इनके दुरुपयोग की आशंका भी समाप्त होती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version