लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला परिषद की बैठक में विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने श्रीकरणपुर SDM नपा प्रशासक श्योराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का दावा है कि प्रशासक ने नियमों की अनदेखी करते हुए 4.50 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं।
क्या है मामला?
विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर का कहना है कि नपा प्रशासक श्योराम ने सरकारी नियमों के विरुद्ध बिना प्रक्रिया का पालन किए वर्क ऑर्डर जारी किए हैं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने सभी वर्क ऑर्डर की तत्काल जांच कर उन्हें निरस्त करने की मांग की है।
स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा भी उठा
इस दौरान विधायक कुन्नर ने यह भी कहा कि 34 LNP क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र 2 साल पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक उसे शिफ्ट नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से तुरंत शिफ्टिंग की कार्यवाही करने का आग्रह किया।
अब आगे क्या होगा?
देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कौन सी कार्रवाई करता है। क्या विधायक कुन्नर की मांगें पूरी होंगी या यह मुद्दा और गरमाने वाला है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।



















































