Home latest श्रीजी की विशाल रथयात्रा आज दो दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

श्रीजी की विशाल रथयात्रा आज दो दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के सुन्थड़ा स्थित श्री दिगम्बर जैन मुनिसुव्रतनाथ सुखोदय अतिशय क्षेत्र के मूलनायक भगवान श्री 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव, मंदिर जी के त्रय शिखर स्वर्ण कलशारोहण एवं ध्वजदंड स्थापना महोत्सव सोमवार से शुरू होगा । जिसके लिए क्षेत्र कमेटी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। श्री दिगम्बर जैन मुनिसुव्रतनाथ सुखोदय अतिशय तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री अजय जैन गोधा ने बताया कि आचार्य भगवंत108 श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव नव तीर्थ प्रणेता 108 श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से अतिप्राचीन वृहदाकार जिन प्रतिमायुक्त 3 कीर्ति स्तम्भो से सुशोभित नसिया जी के नाम से प्रसिद्ध सभी अशुभ पाप ग्रहों का निवारक स्थल श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय क्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक मेला एवं मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव तथा त्रय शिखर स्वर्ण कलशारोहण एवं ध्वजदंड स्थापना महोत्सव का आगाज सोमवार 24 फरवरी से आचार्य श्री 108 श्री इन्द्रनन्दजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य बालाचार्य 108 श्री निपूर्णनन्दजी महाराज के पावन सानिध्य में सम्प्पन होगा। क्षेत्र कमेटी के महामंत्री अजय जैन ने बताया कि क्षेत्र पर दो दिवसीय वार्षिक मेले के तहत सोमवार 24 फरवरी को प्रातः साढ़े 6 बजे देवज्ञा, गुरुज्ञा, जाप्यनुष्ठान, आचार्य निमंत्रण, 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा, 10 बजे घटयात्रा, शिखर कलश शुद्धि संस्कार, साढ़े 10 बजे मुनि संघ की आहार चर्या, 11 बजे वात्सल्य भोज, सवा 11 बजे इन्द्रो द्वारा सरलीकरण, दिग्बन्धन,रुद्रप्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, साढ़े 11 बजे झंडारोहण, सवा 12 बजे यागमण्डल विधान,आचार्य पदारोहण उत्सव के बाद वात्सल्य भोज तथा शाम को भक्तमार दीपर्चना होगी।
इसी प्रकार 25 फरवरी मंगलवार को सुबह साढ़े 7 बजे महमस्तिकाभिषेक, शांतिधारा के बाद हवन, प्रातः 10 बजे कलशारोहण विश्वशांति यज्ञ, ध्वज स्थापना के बाद वात्सल्य भोज तथा विशाल रथयात्रा होगी। दोपहर मुनि संघ के सानिध्य में पुण्यार्जक परिवार तथा अतिथियों का स्वागत सत्कार के बाद श्री जिबक अभिषेक, कीर्ति स्तम्भो का अभिषेक तथा 1008 श्रीमुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्ति भाव से मुनिसंघ के पावन सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। उसके बाद वात्सल्य भोज के बाद भक्ताम्बर दीपर्चना की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version