Home crime श्रीगंगानगर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की...

श्रीगंगानगर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह)। श्रीगंगानगर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों कार्यालयों को तुरंत खाली करवा दिया गया और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्ट ऑफिस को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस के नेतृत्व में इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे क्षेत्र में गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने कार्यालय परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाते हुए आसपास की सड़कों पर निगरानी तेज कर दी है। इसके साथ ही पूरे राजस्थान में एहतियात के तौर पर बम अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version