Home latest श्रीडूंगरगढ़ शहर कांग्रेस की कमान ओमप्रकाश गुरावा के हाथ 

श्रीडूंगरगढ़ शहर कांग्रेस की कमान ओमप्रकाश गुरावा के हाथ 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न संगठनों में नियुक्तियां देकर पार्टी में नव जोश का संचरण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रदेश भर में सोमवार शाम को 44 नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां दी है। श्रीडूंगरगढ़ नगर कमेटी के अध्यक्ष पद का दायित्व ओमप्रकाश गुरावा को दिया गया है। लंबे समय से गुरावा कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहें है। नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन्हें बधाइयां दे रहें है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version