Home latest श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने 2000 व्यक्तियों को औषधियों युक्त काढ़ा...

श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने 2000 व्यक्तियों को औषधियों युक्त काढ़ा पिलाया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री राम मण्डल सेवा संस्थान, भीलवाड़ा ने सूचना केंद्र के बाहर कंचन सेवा संस्थान, उदयपुर से तैयार कराए गए हर्बल औषधियों युक्त काढ़े का वितरण कर 2000 व्यक्तियों को यह स्वास्थ्यवर्धक पेय पिलाया।

प्रभारी ममता शर्मा और पुष्पा मेहता ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता और अनिल राठी ने बालाजी महाराज के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। सुबह 7 बजे से काढ़ा वितरण शुरू हुआ। विभिन्न औषधियों को मिलाकर तैयार किए गए इस काढ़े का इस समय मोसमी बीमारियों को देखते हुए लोगों ने बड़े उत्साह से सेवन किया।

मण्डल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने बताया कि “काढ़ा एक हर्बल पेय है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और मौसमी बीमारियों के प्रभाव को कम करता है। आयुर्वेदिक औषधियों में जो गुण होते हैं, वे किसी अन्य में नहीं होते। यही कारण है कि आज भी लोग आयुर्वेदिक औषधियों पर अधिक विश्वास करते हैं।”

कार्यक्रम में मण्डल के सुभाष शर्मा, दिनेश लखोटिया, पिंकी सोनी, सुधा बुलिया, अनीता पहाड़िया, दीपिका पाटनी, रामोवतार शर्मा, रमेश असावा, मुकेश वर्मा, किशन जाट, संजय पारीक, रामचंद्र मुंदड़ा, प्रेम रतन सोनी, शेखर अग्रवाल, हनुमान परिहार, बनवारी माली, प्रहलाद शर्मा, राम कुमार शर्मा, रतन चौधरी, महेश शर्मा, सुरेश शर्मा, हरीश चौधरी, राकेश राठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अंत में प्रभारी ममता शर्मा ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version