लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति और एकता का संदेश
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले के गंगापुर कस्बे के पालरा रोड ग्राउंड पर प्रथम मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में देशभक्ति और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखा गया।
मुख्य अतिथि और पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्यामलाल पुरोहित ने बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने एकता का संदेश देते हुए एक गीत भी प्रस्तुत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद शेख ने बॉलिंग कर उद्घाटन मैच की शुरुआत की।
अति विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण ने सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है।”
आयोजनकर्ता अकरम सिंधी उर्फ टाइगर और मुख्य संरक्षक नूर मोहम्मद खान कायमखानी ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन दिवस पर तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सुपर किंग ने रॉयल पठान को हराया, दूसरे में टाइगर सिंधी ने लगान-2 को पराजित किया, और तीसरे मैच में मंसूरी-11 ने सिलावट किंग पर जीत दर्ज की।
मैच के दौरान निष्पक्ष निर्णय में अंपायर संदीप माली, भूपेंद्र सिंह और राजू जाट की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन सदर एहसान सिंधी, रफीक मोहम्मद सिंधी, तहसील वक्फ बोर्ड अध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद छिपा, पार्षद उस्मान गनी सिलावट, शमसुद्दीन न्यारगर, इकबाल छिपा, शरीफ बिसायती, इरफान न्यारगर, हाजी गफूर मोहम्मद, फारूक शेख सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
