Home latest शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
सावन के तीसरे सोमवार को भी उनियारा शहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने प्रारंभ हो गए। बावड़ी की चौक स्थित भगवान विश्वनाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव, राम रघुनाथ मंदिर स्थित महादेव मंदिर, तबलेश्वर महादेव मंदिर, कटलागेट स्थित महादेव मंदिर व खारिकुई के पास स्थित महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।

शहर के सबसे प्राचीन मंदिर भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः से ही भक्तों की भीड़ लगी रही लोगों को पूजा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। पंचामृत से स्नान कर भांग, धतूरा, आक पुष्प, चंदन, बिलपत्र अर्पित किए। सावन मास में भक्तों द्वारा पंचामृत, सुगंधित द्रव्य औषधीय से भगवान शिव की पूजा की जा रही है। इस अवसर पर शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया। हर हर महादेव के जय घोष के साथ मन्दिरो मे महादेव की आरती की गई।देर शाम तक श्रद्धालु दर्शनार्थ शिवालयों में आते रहे। इस अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर में भजनों का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version