Home latest शिवालयों में गूंजा ओम नम: शिवाय

शिवालयों में गूंजा ओम नम: शिवाय

0

रियाँबड़ी (नागौर )


रियाँबड़ी उपखण्ड क्षेत्र मे सावन के पहले सोमवार को शिवालयों मे गूंजे ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव के जयकारे। तीर्थंराज पुष्कर से पवित्र जल लेकर लोटे कावड़ियों का शहरवासियो ने पुष्पवर्षा व माला पहनाकर किया स्वागत।डीजे की धुन पर भक्ति भजनो पर नाचते कावड़ियों ने शिवालयों मे महादेव ॐनमः शिवाय के जयकारों के बीच महादेव का किया जलाभिषेक। पादूकलां के पद्मावती नगर सरोवर के किनारे पंचमुखी महादेव एवं सूरजपुरी जीबाबोसा महाराज मंदिर सावन मास के प्रथम सावन सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक में विद्वान पंडितो द्वारा मुख्य यजमान विनोद सोनी धर्मपत्नी के साथ भगवान गौरी गणेश व नवग्रह की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू किया बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु जलाभिषेक में भाग ले रहे है। उपखण्ड सहित आसपास के ग्रामीण आँचल के शिवालयों मे सुबह से ही श्रद्धांलू भक्तो का ताँता लगा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version