पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। कस्बे के सयानी रोड़ पर स्थित गुजवाली नाडी के पास राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में हरियालो राजस्थान के तहत एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए।
पंडित सुरेंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों को देखते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना और उनकी परवरिश करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे पौधों की देखभाल करें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।पंडित सुरेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ स्टाफ और बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद शर्मा, पंडित सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, रामनिवास खंदोलिया, श्रीमती पूनम फरङोदा, स्वयंसेविका श्रीमती सरोज छाबा, शिल्पा दाधीच एवं अभिभावक,विद्यार्थी,विद्यालय स्टाफ और शिक्षक सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
