Home latest शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव- चौरडिया

शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव- चौरडिया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।एससी समाज की जाजम की ओर से कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर जयपुर के एक होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। संयोजक मनीष देवन्दा ने बताया कि विभिन्न जाति समुदायों के प्रतिनिधियों ने समाज के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार मंथन किया। पूर्व आईएएस श्री राम चौरड़िया ने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान की एक कुंजी है- शिक्षा। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा दहाड़ेगा। हमें समाज को शिक्षित, विकसित और दीक्षित करने के प्रयास करने चाहिए।
देवंदा ने बताया कि इस चर्चा में राजेंद्र वर्मा पवार बसीठा समाज , मनोज चावरिया, बी एल बैरवा,गोपाल डेनवाल, दिनेश पंवार, दयानंद सकरवाल, नत्थी सिंह, तरुण धानका, कैलाश मीणा, नवल किशोर धानका, गणेश राणा सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने शिक्षा, सेवा, रोजगार पर चर्चा की ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version