Home latest शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला भामाशाह सम्मान

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला भामाशाह सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा यूनाइटेड राउंड टेबल-184 राज्य स्तर पर और यूनाइटेड लेडीज सर्किल 96 जिला स्तरीय पर सम्मानित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में भीलवाड़ा यूनाइटेड राउंड टेबल-184 को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। संस्था द्वारा ज्योतिनगर एवं नारायणपुरा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया गया, जिनमें बेंच, ब्लैकबोर्ड व अन्य शैक्षणिक संसाधन शामिल हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में यह कार्य अत्यंत सराहनीय माना गया है।

इसी क्रम में, यूनाइटेड लेडीज सर्किल 96 द्वारा भी उक्त क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा-कक्षों के निर्माण का कार्य किया गया। इन कक्षाओं को पूर्ण शैक्षणिक सामग्री से सुसज्जित किया गया, जिसके लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा संस्था को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। संस्थाओं द्वारा विद्यालय विकास हेतु 50 लाख से अधिक की राशि एकत्र कर समर्पित भाव से समाज के प्रति सेवा भाव का परिचय दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version