Home latest पंचमुखी मुक्तिधाम की तर्ज पर करेंगे उज्जैन के श्मशान स्थलों का विकास:...

पंचमुखी मुक्तिधाम की तर्ज पर करेंगे उज्जैन के श्मशान स्थलों का विकास: महापौर टटवाल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) उज्जैन नगर निगम के महापौर मुकेश टटवाल ने भीलवाड़ा के पंचमुखी एवं शास्त्रीनगर मुक्तिधाम का अवलोकन करते हुए कहा कि पंचमुखी मुक्तिधाम की तर्ज पर उज्जैन के श्मषान स्थलों का हरियालीयुक्त विकास किया जायेगा। पंचमुखी मुक्तिधाम विकास समिति के सचिव बाबूलाल जाजू ने बताया कि दौरे का उद्देश्य भीलवाड़ा में विकसित मुक्तिधाम की हरियाली, सफाई एवं वर्षाजल संरक्षण की तकनीक का अध्ययन करना था, ताकि उज्जैन के मुक्तिधामों को भी हरियाली एवं स्वच्छतायुक्त बनाकर सुव्यवस्थित किया जा सके।

जाजू ने महापौर को बताया कि किस प्रकार पंचमुखी मुक्तिधाम को केवल एक श्मशान घाट से बढ़कर एक ऐसे स्थल के रूप में विकसित किया गया है जहाँ पर्यावरण संरक्षण, सुविधा और शांति का सामंजस्य है। समिति के महासचिव लक्ष्मीनारायण डाड ने बताया कि महापौर टटवाल ने पंचमुखी मुक्तिधाम में रूद्राक्ष का पौधा भी रोंपा। भीलवाड़ा नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने मुक्तिधाम का अवलोकन करवाते हुए काईनहाउस का भी अवलोकन भी करवाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version