Home crime शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कार में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की शिकायत पर उपभोक्ता ने की कार्रवाई

भरतपुर। (संवाददाता: राजेन्द्र शर्मा जती)
भरतपुर में एक उपभोक्ता द्वारा दायर की गई शिकायत पर अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अन्य 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

मामला हुंडई कंपनी की कार से जुड़ा है। उपभोक्ता कीर्ति सिंह (निवासी पदमविला, भरतपुर) ने आरोप लगाया है कि कार में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने के बावजूद कंपनी ने सही जानकारी नहीं दी और न ही खराबी को दूर किया।

उपभोक्ता द्वारा दायर शिकायत पर एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 ने आदेश जारी किया। इसके बाद इस्तगासा के जरिये मथुरागेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में कंपनी से जुड़े लोगों के साथ-साथ कार के ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को भी आरोपी बनाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version