Home latest रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की कर रहे मांग

संवाददाता: गौतम शर्मा, राजसमन्द।

राजसमन्द जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 58 पर रामेश्वर महादेव के पास देवथड़ी सड़क कट पर रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुरेश पुत्र वजे राम कुमावत, निवासी देवथड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आर.के. अस्पताल राजसमन्द की मोर्चरी में रखवाया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और राजस्थान पथ परिवहन विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमन्द डीएसपी विवेक सिंह राव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version