Home crime शादी के सात महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत?

शादी के सात महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत?

0

 

शादी के बाद दहेज प्रताड़ना के आरोप

सास, ससुर और नणद पर मारकर लटकने का आरोप

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलपुर। जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के जागीरपुर गांव में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नीतू बघेल पत्नी पवन बघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
कोलारी थाना प्रभारी हरेंद्र गुर्जर ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि जागीरपुर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

नीतू के परिजनों का कहना है कि उसकी शादी सात महीने पहले पवन बघेल से हुई थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद नीतू को अक्सर और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे नीतू के ससुर ने फोन कर सूचना दी कि नीतू ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जब वे नीतू के ससुराल पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था और घरों में ताले लगे मिले। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version