Home latest सीकर में प्लास्टिक माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर (योगेश ऋषिका)। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान और मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर और नगर परिषद सीकर की संयुक्त टीम ने कई दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर सघन जांच की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए भंडारित और बेचे जा रहे लगभग 200 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किए गए। मौके पर ही दोषियों पर 10,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन तथा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी, प्रवर्तन दल के सदस्य, सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा और सूचना सहायक कुलदीप सहित मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नगर परिषद द्वारा ऐसे अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने आमजन और व्यापारियों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों को अपनाएं और स्वच्छ व हरित सीकर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version