Home education सेे.मु.मा.रा.बा.उ.मा.वि. में एसडीएमसी बैठक सम्पन्न

सेे.मु.मा.रा.बा.उ.मा.वि. में एसडीएमसी बैठक सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शैक्षिक, सहशैक्षिक व भौतिक विकास सम्बंधी लिये प्रस्ताव, अतिथियों ने की वृक्षारोपण की शुरूआत

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सेठ मुरलीधर माहसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय भीलवाड़ा में सत्र 2025-26 विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक रखी गयी। बैठक संजय राठी के मुख्य आतिथ्य तथा रजनीकान्त आचार्य के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रधानाचार्या रानी तम्बोली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विद्यालय के शैक्षिक, सहशैक्षिक व भौतिक विकास सम्बंधी प्रस्ताव लिये गये। विद्यालय का इस वर्ष की विज्ञान, वाणिज्य, कृषि संकाय का 100 प्रतिषत परिणाम रहा तथा कला वर्ग का 99 प्रतिषत परिणाम रहा।

इस वित्तिय वर्ष में एमएलए अशोक जी कोठारी के माध्यम से 5 कक्षा कक्षों के निर्माण की स्वीकृति हुई। बहुत शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जावेगा। बैठक के दौरान ही अजमेर संभाग से संयुक्त निदेशक अनिल कुमार शर्मा, अमित एडीओ एवं प्रशासनिक अधिकारी कोठारी पधारे। इन्होने एसडीएमसी बैठक की गतिविधियों व प्रवेश कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान सभी अतिथियों द्वारा अशोका का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय की शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियेां की सराहना की तथा विद्यालय को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

माध्यमिक जिला शिक्षा भीलवाड़ा राजेन्द्र कुमार गग्गड़/मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा डॉं. रामेश्वर लाल जीनगर भी बैठक में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या रानी तम्बोली, बसन्त पोरवाल, संजीव जोशी आशा ओजवानी, शान्तिलाल छापरवाल, सांवल कुमार ओझा, दलपत सिंह जैन आनन्दस्वरूप व्यास द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं एसडीएमसी के सदस्यों का साफा व उपरणा पहनाकर, तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। अंत मे प्रधानाचार्या  रानी तम्बोली ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version