लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सरमथुरा (धौलपुर)। सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनकई गांव निवासी रोहित मीणा और चिलाचौंद गांव निवासी लवकुश मीणा के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की खबर से दोनों गांवों में शोक की लहर फैल गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
