सरकारी योजना में बच्चों को मिला आवासीय-पट्टा

0
131
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

माता-पिता की मौत, सरकारी योजना में बच्चों को मिला आवासीय-पट्टा:बोले- यह नए जीवन की शुरुआत की तरह; 300 परिवारों को बांटी राहत

भरतपुर। नगर निगम ने आज ऑडिटोरियम में 300 गरीब वर्ग के लोगों उनके मकानों के पट्टे वितरित किए। यह सभी लोग करीब करीब 40 साल से पट्टों के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज जब 300 परिवारों का सपना साकार हुआ तो, सभी लोग बहुत खुश नजर आए।

इस दौरान अपने माता-पिता को खो चुके 3 बच्चे भी पट्टा लेने पहुंचे। जैसे ही उन्हें पट्टा मिला, उनकी आंखों में आंसू आ गए। रक्षा शर्मा, राधाकृष्ण एवं शांतनु के पिता विजय शर्मा के माता माधुरी का निधन साल 2021 में हो गया था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर नगर निगम क्षेत्र के कच्चा परकोटा में रह रहे 300 जरूरतमंदों को आवासीय पट्टा मिलने के समारोह में जैसे ही कुमारी रक्षा शर्मा को आवासीय पट्टा प्रदान किया गया आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

रक्षा शर्मा ने कहा कि माता-पिता की मृत्यु के बाद परिवार को चलाने की जिम्मेदारी उसकी कंधों पर थी। ऐसे में अंतिम तीनों बहन, भाइयों को यह आवासीय पट्टा एक जीवन की नई शुरुआत के समान है।

300 घरों के पट्टे बांटे गए

कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 69-A के अंदर जो पट्टे आते हैं और कच्ची रंजीत नगर स्थित कच्ची बस्ती के लोगों को आज पट्टे वितरण किए गए हैं। आज 300 घरों के पट्टे बांटे गए हैं। नगर निगम की टीम ने कमिश्नर श्रवण विश्नोई के नेतृत्व में काफी अच्छा काम किया है। बाकी जिन लोगों ने आवेदन किया हुआ है उन्हें भी जल्द पट्टे बांटे जाएंगे।

लंबे समय से कर रहे थे संघर्ष

नगर निगम के कमिश्नर श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय संभल पखवाड़ा है। उसके तहत नगर निगम ने लगभग 300 गरीब वर्ग के लोगों को पट्टे वितरण किए हैं। यह लोग काफी लंबे समय से पट्टों के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज 3 सौ लोगों का सपना साकार हुआ है। पट्टे मिलने के बाद सभी लोग बहुत खुश हैं। आज कैंप के तहत आयोजन कर सभी लोगों को लाभान्वित किया है। जितने भी पट्टे लंबित थे उनका निस्तारण कर दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here