लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने में ऐतिहासिक योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि आज का एकीकृत भारत, सरदार पटेल की कूटनीति, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का परिणाम है।
शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय एकजुटता को बनाए रखने के लिए संकल्प लें और देश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाएं।
