Home latest सन्दीप जैन होंगे मुंशी प्रेमचन्द साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित

सन्दीप जैन होंगे मुंशी प्रेमचन्द साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा ((सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ककोड निवासी प्रबोधक शिक्षक एवम कवि सन्दीप कुमार जैन को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन करने के लिए आभाकाम संस्था कायस्थ समाज द्वारा मुंशी प्रेमचंद साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।आभाकाम संस्था प्रतिवर्ष देश भर के कवि, साहित्यकार व समीक्षकों को मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित करने का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। अभी हाल ही में संस्था द्वारा 2025 के मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान की घोषणा की है।

जिसमें टोंक जिले की उनियारा तहसील के ग्राम ककोड निवासी सन्दीप कुमार जैन प्रबोधक शिक्षक एवम कवि को काव्य श्रेणी में उनकी कविता आओ अपना नीड बनाए को पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम में पांच श्रेणी कविता, कहानी, उपन्यास समीक्षा व कहानी समीक्षा में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह कृषि प्रबंध संस्थान ऑडोटोरियम दुर्गापुरा, जयपुर में कलम के सिपाही व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 145 जंयती पर 3 अगस्त को आयोजित किया जाएगा । इससे पूर्व भी जैन को कई साहित्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version