Home latest भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
भारतीय किसान संघ उनियारा, नगर फोर्ट एवं अलीगढ़ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मदन भाई कुमावत के द्वारा की गई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें बैलों से खेती करने वाले किसानों को सालाना 30 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। भारतीय किसान संघ की मांग को राज्य सरकार द्वारा विगत बजट में घोषित किया गया ।

जिसके लिए सरकार को संघ की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा। इसी तरह गोमाता पेंशन योजना लागू करें प्रति देशी गाय पर 1000 महीना गो पालक को दे सरकार जिससे गोमाता का संरक्षण होगा । फसल बीमा कंपनियों के द्वारा किसानों का प्रीमियम जमा करके फसल खराब होने पर बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को क्लेम नहीं दिया जाता है। किसानों के साथ धोखा किया जाता है।

बैंकों की और अधिकारियों की बीमा कंपनी से मिली भगत है केंद्र सरकार जांच करके दोषी बीमा कंपनी को दंडित करें और किसानों को फसल खराबे क्लेम दिलाया जाए। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 20वीं किश्त किसानों के खाते में नहीं डाली गई प्रधानमंत्री केंद्र सरकार से शीघ्र अति शीघ्र किसानों के सम्मान निधि का पैसा डाला जाए। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलता रहे। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version