Home latest समदड़ी में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान शुरू

समदड़ी में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान शुरू

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी कस्बे के अंबेडकर टाउन हॉल में समदड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन पठान की अध्यक्षता में मंडल कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रीको निर्देशक व राज्य मंत्री सुनील परिहार, पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया, महबूब खांन सिंधी (जिला अध्यक्ष), सतीश खिंवचरा और सलीम खान (विधानसभा प्रभारी), रतन खत्री (स्थानीय निकाय), कानाराम चौधरी (नगर अध्यक्ष) सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनील परिहार ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वोट चोरी के कई प्रमाण मिले हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पूरे देश में इस मुद्दे पर चुनौती दी और हाल ही में एक बार पुनः चुनाव आयोग को यह बताया कि किन-किन प्रकार से वोट चोरी हुई।

सुनील परिहार ने आगे कहा कि चुनाव आयोग द्वारा इस पर अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता पार्टी के हित में मिलकर इस हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाएं और वोट चोरी रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। मंच संचालक अरुण व्यास द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अंत में नगर अध्यक्ष कानाराम पटेल और मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन पठान ने सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता पुरुषोत्तम सोनी, ओम प्रकाश प्रजापत, समाजसेवी टीकम राम प्रजापत, सफी मोहम्मद रंगरेज, मोहनलाल गहलोत, खंगार गहलोत सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version