लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जोधपुर, सालावास रेलवे क्रॉसिंग के पास कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने एक बड़े गिरोह को पकड़ा, जो टैंकर से भारी मात्रा में बायो डीज़ल, पेट्रोल और डीज़ल चोरी कर थिनर में मिलावट कर रहा था।
पुलिस ने मौके से एक बड़ा टैंकर, दो पिकअप और चोरी व मिलावट में प्रयुक्त उपकरण जब्त कर लिए। इस कार्रवाई में एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह की कार्रवाई को देखते हुए भविष्य में ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी बढ़ाई जाएगी।
