लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चौमहला/झालावाड़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में स्वर्गीय समाजसेवी हरिकृष्ण प्रेमी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा 160 निर्धन विद्यार्थियों को ऊनी जर्सियां वितरित की गईं। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भामाशाह जगदीश अग्रवाल, कृष्णकांत अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।
कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य कालूलाल शर्मा व वरिष्ठ अध्यापक ओम शर्मा ने परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना की।
जगदीश अग्रवाल ने बताया कि यह पुनीत कार्य उनके पिताजी द्वारा शुरू किया गया था, जिसे परिवार लगातार आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन कुमोद शर्मा ने किया। मौके पर विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।