Home latest सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर हुई जिला कार्यशाला

सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर हुई जिला कार्यशाला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राधेश्याम फार्म हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव
– कुमार सैनी की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन

करौली (नवीन शर्मा) आज भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत करौली में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई।जिला मीडिया सह संयोजक योगेन्द्र सिंहल ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह रहे, साथ में जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे ।

सक्रिय सदस्यता के जिला संयोजक प्रहलाद सिंहल ने सक्रिय सदस्य बनने हेतु आवश्यक निर्देश बताएं। सिंहल ने बताया कि सक्रिय सदस्यता हेतु प्राथमिक सदस्यता लिए हुए, भाजपा कार्यकर्ता को अपने रेफरल कोड के माध्यम से कम से कम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है। तत्पश्चात ही कोई भी कार्यकर्ता भाजपा का सक्रिय सदस्य बन सकेगा, सक्रिय सदस्य हेतु निर्धारित शुल्क ऑनलाइन ही कार्यकर्ता जमा करवाना होगी।

जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान पूर्व में 15 अक्टूबर तक था जिसको केंद्र एवं प्रदेश द्वारा 20 अक्टूबर तक कर दिया गया है यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक मौका है जिसमें हम अधिक से अधिक कार्य करते हुए आम जन को भाजपा की प्राथमिक व्यवस्था दिलवाएं। सैनी ने यह भी कहा कि यह अभियान भाजपा के लिए एक महापर्व की तरह है जिसे सभी कार्यकर्ताओं को अपने रेफर कोड से नए सदस्य बनाकर मनाना चाहिए

जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा 17 अगस्त को केंद्रीय स्तर से प्राथमिक सदस्यता अभियान का प्रारंभ हुआ इसके पश्चात यह अभियान प्रदेश एवं जिला स्तर से प्रारंभ होते हुए बूथ स्तर तक 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 5 दिन पूर्ण जोर-जोर के साथ में आम जन को प्राथमिक सदस्य बनाने के कार्य से जुट जाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने हेतु कार्य की उचित मॉनिटरिंग करनी चाहिए। सिंह ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक छः वर्ष में नवीन सदस्यता लेने होती है। पूर्व में फॉर्म भरकर सदस्यता दिलवाई जाती थी जबकि आप तकनीक को आगे बढ़ाते हुए और समय के साथ चलते हुए सदस्यता अभियान ऑनलाइन किया गया है।

कार्यशाला में रमेश राजोरिया पूर्व जिलाध्यक्ष, महेंद्र मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह बैंसला जिला महामंत्री, गजेंद्र सिंह जिला महामंत्री, हरी सिंह बैरवा जिला महामंत्री, सुरेश चंद गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, उत्तम सिंह जादौन, दिलीप गुप्ता सदस्यता अभियान के सह संयोजक, सीमा शुक्ला, अमिता चतुर्वेदी, के के सारस्वत, धर्मेंद्र सिंह जादौन, मंडलों के अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी, अनिल चतुर्वेदी, राजेंद्र वर्मा, गीता देवी जाट, शिव गणेश, जगपाल सिंह, चरण सिंह, राजेश पाल, श्याम सुंदर, सुमरन सिंह खटाना, जनक सिंह, बलराम सिंह, मुरारी धाकड़, रूप सिंह, विनोद मीणा के साथ मंडलों के अन्य पदाधिकारी अजय पाल, आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह, विभांशु मोदी, धर्मेंद्र सिंह गुढ़ा, उधम सिंह, सत्येंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version