Home latest सहकारिता विभाग के अधिकारियों – कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

सहकारिता विभाग के अधिकारियों – कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

0

 

11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।    11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित सहकारी प्रबंध संस्थान में आयोजित योग संगम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रातः 7.00 से 7.45 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया गया। इस दौरान विभिन्न आसनों का अभ्यास कर उनके फायदों के बारे में बताया गया।

Advt

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version