Home latest सीएम के निर्देश पर 50 उप केंद्र व 25 प्रथम श्रेणी पशु...

सीएम के निर्देश पर 50 उप केंद्र व 25 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय क्रमोन्नत

0

-पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयास लाए रंग
-50 उप केंद्र व 25 प्रथम श्रेणी चिकित्सालय क्रमोन्नत
-क्रमोन्नत चिकित्सालयों के लिए 208 पद भी सृजित

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाएं  2025-26 की घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। खासकर पशुपालन विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं की बात करें तो महज चार माह में ही 50 फीसदी से ज्यादा पूरी हो गई हैं। इसके लिए विभाग के केबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत के प्रयास सराहनीय रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट वर्ष-2024-25 में पशुपालन विभाग के चिकित्सालयों के क्रमोन्नत या नए उप केंद्र खोलने की बात हो वे घोषणाएं शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं।

इसी तरह बजट 2025-26 की घोषणाओं की बात करें तो अब तक 50 फीसदी से ज्यादा घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं। बजट घोषणा-2025-26 के संबंध में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग ने अब तक 25 बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय, 50 पशु चिकित्सालयों के क्रमोन्नत की वितीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इसके तहत नागौर के डेगाना, डीडवाना कुचामन के मकराना, खैरथल तिजारा के मुंडावर, जालौर के सांचोर, भीलवाड़ा के शाहपुरा व गंगापुर, जयपुर के दूदू, झुंझुंनु जिले के बगड़, धौलपुर जिले के गांव बाड़ी के प्रथम श्रेणी चिकित्सालय को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। इन क्रमोन्नत बहुउदेशीय चिकित्सालयों के लिए उपनिदेशक, पशु चिकित्सा अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, एक्स-रे टैक्नीशियन व पशुधन परिचर सहित कुल 116 पद सृजित किए गए हैं।

100 उप केंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया
पशुपालन मंत्री  जोराराम कुमावत ने बताया कि बजट वर्ष-2024-25 में 25 प्रथम श्रेणी से बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय, 50 पशु चिकित्सालय से प्रथम श्रेणी चिकित्सालय तथा 100 उप केंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया था। साथ ही प्रदेश में 500 नए उप केंद्र खोलने की स्वीकृति जारी की गई थी।

यह 50 पशु चिकित्सा उपकेंद्र क्रमोन्नत
प्रदेश के 50 पशु चिकित्सा उप केंद्र क्रमोन्नत
जोराराम कुमावत ने बताया कि पशुपालन विभाग के शासन उप सचिव संतोष करोल ने 50 पशु चिकित्सा उपकेंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत के आदेश जारी किए हैं।

कुल 92 नए पदों की प्रशासनिक व वितीय स्वीकृत दे दी

उन्होंने क्रमोन्नत चिकित्सालयों के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी व पशुधन परिचर के कुल 92 नए पदों की प्रशासनिक व वितीय स्वीकृत दे दी है।इसके तहत पाली जिले के खुण्डावास, सिंदरली, इटंदरा मेडतियान, चेण्डा, सुमेरपुर बस स्टेंड के पास, सिंदरू, बालराई, जीवंदकलां, सीकर जिले के पचार, बावड़ी, जालौर के मोरसीम, आकोली, पहाड़पुरा, बाड़मेर के बाछडाऊ, हडवा, मारूडी व रोहिड़ी (शिव), भीलवाड़ा जिले के फलामादा, छापरेल (जहाजपुर) उप केंद्र को क्रमोन्नत किया गया है। इसी तरह टोंक जिले के काबरा, जोधपुर के जानादेसर, शिकारपुरा, चाबा, झुंझुंनुं के टोडपुरा, नागौर के आकेली-ए, चुटिसरा, जैसलमेर के मोडरडी, भैंसडा, सिरोही के फूंगनी, सवाईमाधोपुर के श्यामपुरा, डीग (भरतपुर) के बरई, धमारी, श्रीगंगानगर के गोविंदसर, बीकानेर के खारीचाराण व आडसर, रामसर, गुंसाईसर बड़ा, जयपुर के हाथोज, जोतड़ावाला, दहमीकलां, फालियावास, चूरू के खासोली, रेडी, प्रतापगढ के चिकलाड तथा उदयपुर जिले के गांव ढावा व पई, बूटाटी (डेगाना)-नागौर, टिटपुरी (कठूमर)-अलवर, हडियाला (तारानगर)-चूरू, धीरपुरा-जोधपुर के पशु चिकत्सा उप केंद्र को क्रमोन्नत किया जा चुका है। इन क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए फर्नीचर व उपकरण के लिए 30-30 हजार रुपए की स्वीकृति की अनुमति भी दी गई है।

पशुपालकों की आजीविका बेहतर बनने के लिए प्रतिबद्ध सरकार
पशुपालन मंत्री  जोराराम कुमावत ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार पशुपालन क्षेत्र को और भी मजबूत करने तथा पशुपालकों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advt

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version