लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भादवी छठ पर्व पर भरा विशाल मेला, 51 गांवों से श्रद्धालु लाए ध्वज
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भादवी छठ पर्व के अवसर पर पालना देवनारायण का भव्य और विशाल मेला आयोजित हुआ। इस मेले में आसपास के 51 गांवों से श्रद्धालु नाचते-गाते, डीजे की धुन पर भगवान देवनारायण के ध्वज लेकर पहुंचे।
जनसभा व सम्मान समारोह
मेले के पश्चात पालना देवनारायण ट्रस्ट की ओर से एक विशाल जनसभा और प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विशिष्ट अतिथि
-
उदयलाल भड़ाना (विधायक, मांडल) – समाज के साथ हर समय खड़े रहने, गुर्जर छात्रावास निर्माण और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर जोर
-
कालूलाल गुर्जर (पूर्व मंत्री) – समाज में शिक्षा को प्राथमिकता देने पर बल
-
धीरज गुर्जर (पूर्व मंत्री) – समाज की एकता पर विशेष जोर
-
रामप्रसाद धाबाई, ट्रस्ट अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, नंदलाल गुर्जर भी मंच पर मौजूद रहे
समाजजन की बड़ी उपस्थिति
इस अवसर पर भंवरलाल हरल, उदयलाल हरल, गोपाल गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, श्याम गुर्जर, भेरू भड़ाना, ललित गुर्जर, शंकर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति ने सहभागिता दर्ज कराई।