Home latest सावन महोत्सव पर किया श्री बाबाधाम में सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक

सावन महोत्सव पर किया श्री बाबाधाम में सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूरे मंदिर प्रांगण गुंजे में हर-हर महादेव भोले बाबा के जयकारें, भक्तों ने पूजा कर की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली की कामना

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में श्री बाबाधाम पर सहस्त्रधारा, रूद्राभिषेक, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्री बाबाधाम मंदिर पर ऋण मुक्तेश्वर गौरी शंकर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। इस स्थान की ऐसी महिमा है कि प्रत्येक गुरूवार को चने की दाल महादेव जी के चढ़ाई जाती है जिससे पितृ ऋण, मातृ ऋण, सखा ऋण से मुक्ति मिलती है। चने की दाल मंदिर की तरफ से निःशुल्क उपलब्ध होती है। भारत देश का यह पहला शिवलिंग है जिसमें शिवजी, माता पार्वतीजी व गणेशजी एक ही शिवलिंग में विद्यमान है। पूरे सावन मास में प्रतिदिन विशेष आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है।

आज विशेष शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। श्री बाबाधाम पर शिव दरबार को विशेष आकर्षक, रंग बिरंगी, झिलमिल मनमोहक लाईटिंग और फल-फूलों से सजावट की गयी। श्री बाबा धाम मंदिर में सुबह से ही भक्त महादेव की भक्ति में रम गये। पूरे मंदिर प्रांगण में हर-हर महादेव भोले बाबा के जयकारें गुंजने लगे। श्री बाबाधाम के पं. गौतम गोविन्द, पं. शिवप्रकाश जोशी व योगेन्द्र शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण व विधि विधान से पूजा अर्चना प्रारंभ हुई।

सांयकाल 4.15 बजे से 1008 किलो. दूध का रूद्राभिषेक प्रारंभ हुआ जो कि सांयकाल 7.00 बजे तक चला, इसके अलावा भगवान की बिल्वपत्र, आक के फूल, धतुरा आदि से पूजा की गई। जल, दूध, पंचामृत, गन्ने का रस आदि से शिव भगवान का अभिषेक किया गया। हजारों भक्तों ने ऋणमुक्तेश्वर गौरी शंकर महादेव के रूद्राभिषेक के साथ ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव की जयघोष के साथ अपनी मनोकामना पूर्ण की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version