Home latest सांसद ने केंद्र से मांगा विशेष पैकेज

सांसद ने केंद्र से मांगा विशेष पैकेज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

टोंक–सवाई माधोपुर में बाढ़ से भारी तबाही

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में आई भीषण बाढ़ ने जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, सड़कें और पुलिया टूट गईं, बिजली व पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं खेतों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाने से किसान गहरे आर्थिक संकट में हैं। पशुधन के भारी नुकसान ने ग्रामीण परिवारों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

सांसद ने किया दौरा

टोंक–सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना ने पिछले दो दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने स्थिति को बेहद गंभीर बताया।

गृह मंत्री को लिखा पत्र

सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दोनों जिलों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। सांसद के निजी सचिव एम. असलम ने जानकारी दी कि पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि बाढ़ से प्रभावित गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बेघर हो गए हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर

बाढ़ से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सांसद ने केंद्र से आग्रह किया है कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए विशेष पैकेज तुरंत घोषित किया जाए।

शीघ्र सहायता की उम्मीद

सांसद ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार त्वरित निर्णय लेकर पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version