Home latest देव धाम जोधपुरिया के लिए प्रथम पैदल यात्रा रवाना

देव धाम जोधपुरिया के लिए प्रथम पैदल यात्रा रवाना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भक्तिमय माहौल में गूंजे भगवान देवनारायण के जयकारे

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के देवरी गांव से जिले के प्रसिद्ध देव धाम जोधपुरिया के लिए पहली पैदल यात्रा भक्तिमय माहौल में रवाना हुई।

ध्वज पूजन और पूजा-अर्चना

पैदल यात्रा समूह के राजा राम गुर्जर और कमलेश जांगिड़ ने बताया कि सभी यात्री पहले ग्राम के देवनारायण मंदिर में एकत्रित हुए। यहां भगवान देवनारायण और ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रियों को तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर रवाना किया गया।

जयकारों से गूंजा आकाश

यात्रा के दौरान वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। भगवान देवनारायण के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए पैदल यात्रा पर निकले।

देवधाम जोधपुरिया में ध्वज चढ़ाया जाएगा

पैदल यात्री समूह गुरुवार को देवधाम जोधपुरिया पहुंचकर भगवान देवनारायण को ध्वज चढ़ाएंगे और भोग अर्पित करेंगे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी

देवरी गांव से प्रथम पैदल यात्रा रवाना होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। इस यात्रा में खुशीराम गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, हनुमान गुर्जर, रामजस गुर्जर, बोलता राम गुर्जर, हेमराज गुर्जर, बद्री बोकण, ओमप्रकाश गुर्जर, पुखराज गुर्जर, कृष्ण मुरारी, फोरन्ती देवी गुर्जर, मोनिका गुर्जर, प्रेम देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version