Home latest सांसद जन संवाद केंद्र की स्थापना जनताहित में: विधायक कोठारी

सांसद जन संवाद केंद्र की स्थापना जनताहित में: विधायक कोठारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा। (विनोद सेन ) जिला कलेक्टर परिसर में सांसद जन संवाद केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें जिले के सभी विधायक व जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विधायक अशोक कोठारी ने सासंद दामोदर अग्रवाल को भावों के साथ बधाई शुभकामनाएं दी, विधायक कोठारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके इसलिए सांसद जन संवाद केंद्र की स्थापना जनताहित में होगी। सांसद दामोदर अग्रवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की जनता व जिले से आए लोगो की समस्या का समाधान के लिए सीधे केंद्र पर आकर सांसद से जन संवाद कर सकते है। इस अवसर पर गोपाल खंडेलवाल मांडलगढ़ विधायक गोपीचंद मीणा विधायक जाहजपुर जिला प्रमुख बरजी देवी भील प्रधान करण सिंह बेलवा कौशल्या देवी शर्मा पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा कालू लाल गुर्जर पूर्व मंत्री रामलाल गुर्जर पूर्व विधायक भगवान सिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण डाड, लादूलाल तेली, कन्हैयालाल स्वर्णकार, अनिल दाधीच, प्रदीप सांखला, बाबूलाल टांक, सुनील जागेटिया, शाहि, सैकड़ो की तादाद में भीलवाड़ा जिले से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सांसद जन संवाद केंद्र की स्थापना के कार्यक्रम में उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version